
#महोबा - जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चरखारी के गोला घाट स्थित खाद वितरण केंद्र का किया औचक निरीक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा । डीएम ने किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के दिए निर्देश ।
जनपद में किसानों को सुचारु रूप से खाद उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने चरखारी स्थित पीसीएफ गोदाम एवं गोला घाट स्थित खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारियों ने खाद की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए किसानों को खाद प्राप्त करने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित नियमों के अनुरूप समय से खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने खाद के स्टॉक का नियमित एवं सही विवरण बनाए रखने तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक ने खाद वितरण केंद्र पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद वितरण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। भीड़ की स्थिति में सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखी जाए, जिससे किसानों को शांतिपूर्ण ढंग से खाद मिल सके। उन्होंने खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं निर्धारित नियमों के विपरीत बिक्री जैसी गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के भी निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चरखारी अवनीश तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#mahoba #charkhari #khad #news
Mahoba, Mahoba | Nov 7, 2026