
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पंधाना थाने में एफ.आई.आर. दर्ज
---
उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह दादौरिया ने रूस्तमपुर के उर्वरक विक्रेता मेसर्स प्रेरणा कृषि सेवा केन्द्र की जांच की। जांच में उर्वरक विक्रय एवं भण्डारण में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने पंधाना थाने में बुधवार देर रात उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।
उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव ने बताया कि बुधवार को रूस्तमपुर के उर्वरक विक्रेता मेसर्स प्रेरणा कृषि सेवा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उर्वरक निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह दादौरिया ने पाया कि सम्बंधित फर्म द्वारा उर्वरक भण्डारण के मामले में उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 की धारा 4, 5, 8 व 35 का उल्लंघन किया जा रहा है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रेरणा कृषि सेवा केन्द्र द्वारा ई-टोकन सिस्टम सम्बंधी निर्देशों का पालन नहीं किया गया। पीओएस मशीन में यूरिया 1102 बैग की उपलब्धता प्रदर्शित हो रही थी, जबकि सम्बंधित प्रतिष्ठान में यूरिया का स्टॉक निरंक पाया गया। इससे प्रतीत होता है कि विक्रेता द्वारा अवैधानिक रूप से व्यापार किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa