गिरिडीह में 22 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश यात्रा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जनता जागरूकता संघ वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से यात्रा की अनुमति मांगी गई थी। आवेदन में 21 अगस्त के छात्रों के विरोध प्रदर्शन और MMDRAB-2026 को लेकर हुए शांतिपूर्ण धरने का उल्लेख किया गया था।
प्रशासन ने वर्तमान परिस्थितियों में तनाव बढ़ने और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई। एसडीओ ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण प्रस्तावित यात्रा को अनुमति नहीं दी गई।
प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों और आमजनों से संयम बरतने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
#Giridih #GiridihNews #AakroshYatra #MMDRAB2026 #JharkhandNews #giridihviews