बुराई पर अच्छाई की जीत, 3 मिनट में खाक हुआ 45 फीट का रावण
चूरूः विजयादशमी के पावन अवसर पर शहर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के दो प्रमुख स्थानों पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़ पड़े। यहां रेलवे कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में हनुमान सेवा समिति की ओर से 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य तनवीर खान मौजूद थे। दशहरा मैदान में शाम 6ः48 बजे आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया गया। भगवान श्रीराम के मात्र चार तीर रावण की नाभि में लगते ही रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा और शाम 6ः51 बजे महज तीन मिनट में जलकर खाक हो गया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी व शहरवासी उपस्थित थे।
#follower #nonfollowers #viralpost #photography #highlight
Churu, Churu | Oct 20, 2026