नक्सल के गढ़ में अब पुलिस का नया पहरा!
चक्की सुहागपुर में शुरू हुआ नया थाना, SI आलोक कुमार यादव को मिली कमान
मुजफ्फरपुर। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चा में रहे चक्की सुहागपुर में अब पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। नवसृजित चक्की सुहागपुर थाना का शुक्रवार, 11 सितंबर को विधिवत शुभारंभ किया गया।
नए थाना के शुरू होने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, स्थानीय लोगों को पुलिसिंग सेवाएं भी अधिक त्वरित और सुगम रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।
SI आलोक कुमार यादव को नए थाना की कमान सौंपी गई है।
थाना क्षेत्र में पारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चक्की सुहागपुर पंचायत के 2 गांव शामिल किए गए हैं।
इस मौके पर SDPO सरैया, अंचल निरीक्षक पारू सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
📍 मुजफ्फरपुर | तिरहूत न्यूज़
तिरहूत की आवाज जनता की जुबानी
#TirhutNews #Muzaffarpur #ChakkiSuhagpur #SmartPolicing #BiharPolice #PoliceStation #LawAndOrder
Bihar, India | Sep 11, 2026