पंचायत उप निर्वाचन के तहत मतगणना 03 अक्टूबर को
रानापुर एवं थांदला में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना
पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत विकासखण्ड रानापुर के वार्ड क्रमांक 06 के जिला पंचायत सदस्य पद एवं विकासखण्ड थांदला की ग्राम पंचायत पलासडोर के सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर 2026 को संपन्न मतदान की मतगणना 03 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विकासखण्ड रानापुर के 102 मतदान केन्द्रों तथा ग्राम पंचायत पलासडोर के सरपंच पद के लिए 05 मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न हुआ था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रानापुर में तथा सरपंच पद की मतगणना तहसील कार्यालय, थांदला में की जाएगी। मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP