
नामांकन वापसी के पहले दिन बड़ा उलटफेर: वार्ड 13 से डिम्पल ने लिया आवेदन वापस, अब बबीता का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय
बृजनगर। नगरपालिका आम चुनाव 2026 में नामांकन वापसी के पहले ही दिन वार्ड नंबर 13 की चुनावी तस्वीर पूरी तरह बदल गई। बुधवार को वार्ड 13 से प्रत्याशी डिम्पल ने अपना नामांकन आवेदन वापस ले लिया, जिसके बाद अब मैदान में केवल बबीता ही शेष रह गई हैं।
डिम्पल के नामांकन वापस लेने के साथ ही वार्ड नंबर 13 में बबीता के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 3 सितंबर को स्थिति स्पष्ट होने और आधिकारिक पुष्टि जारी होने की संभावना है।
नामांकन वापसी की प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीना की देखरेख में नियमानुसार जारी है। पहले दिन नामांकन वापसी के बाद वार्ड 13 में राजनीतिक मुकाबला समाप्त होता दिखाई दे रहा है और अब सभी की नजरें 3 सितंबर को होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।
इस दौरान एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार कमलचंद शर्मा, अध्यापक अशोक मित्तल, विनोद मित्तल, महावीर, एसडीएम रीडर विपिन मीना, निजी सहायक विकास कुमार तथा सहायक प्रोग्रामर बृजेश मौजूद रहे।
वार्ड 13 में मुकाबला खत्म, अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार
डिम्पल के नामांकन वापस लेने के बाद वार्ड 13 में अब सिर्फ बबीता प्रत्याशी रह गई हैं। ऐसे में स्थानीय चुनावी माहौल में बबीता के निर्विरोध निर्वाचन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंतिम स्थिति की पुष्टि निर्वाचन विभाग द्वारा 3 सितंबर को की जाएगी।