Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने लक्ष्य अनुरूप कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश The silence media news आज दिनांक 09 जून 2026 को जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत जिले में उपभोक्ता चयन, पोर्टल अपलोड, सर्वेक्षण, सौर संयंत्र स्थापना, एजेंसियों की तैयारी, जन-जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में की जा रही गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गई पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देशभर में एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्रणाली से जोड़ना है। योजना की अवधि 31 मार्च 2027 तक निर्धारित है। योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को केंद्रीय वित्तीय सहायता (CFA) प्रदान की जा रही है, जिसके तहत प्रथम 2 किलोवाट तक तथा तृतीय किलोवाट के लिए निर्धारित दरों के अनुसार अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य स्तर पर वर्ष 2026-27 तक कुल 4.82 लाख स्थापना का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक राज्य में 76,025 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा 20,803 प्रतिष्ठापन पूर्ण किए जा चुके हैं। योजना के अंतर्गत शहरी निकाय, पंचायती राज संस्थाओं को भी प्रति स्थापना प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराकर स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता, उपभोक्ता संपर्क एवं क्रियान्वयन को गति देने का प्रावधान किया गया है। बैठक में मॉडल सोलर विलेज घटक की भी समीक्षा की गई। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में पात्र ग्रामों के चयन एवं सामुदायिक भागीदारी के आधार पर रूफटॉप सोलर स्थापना को बढ़ावा दिया जा रहा है। सर्वाधिक स्थापना वाले चयनित ग्राम को सामुदायिक ऊर्जा अवसंरचना विकास हेतु विशेष वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (ULA) मॉडल के माध्यम से डिस्कॉम द्वारा बड़े स्तर पर आवासीय उपभोक्ताओं के लिए रूफटॉप सोलर स्थापना की व्यवस्था की जा रही है। इस मॉडल में चयनित एजेंसियां स्थापना एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी निभाएंगी जिससे उपभोक्ताओं पर प्रारंभिक आर्थिक एवं तकनीकी बोझ कम होगा। राज्य स्तर पर लगभग 2.50 लाख उपभोक्ताओं को इस मॉडल से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि चयनित पंचायतों में पात्र लाभार्थियों की पहचान, सहमति पत्र संग्रहण तथा पोर्टल पर अपलोड की प्रक्रिया चल रही है। जीविका दीदियों द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने एवं सहमति प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। औरंगाबाद जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप संबंधित एजेंसी एवं विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग, विद्युत वितरण कंपनियां, जीविका, प्रखंड प्रशासन एवं चयनित एजेंसियां आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सर्वेक्षण, उपभोक्ता सत्यापन, सामग्री उपलब्धता, स्थापना, परीक्षण, नेट मीटरिंग एवं पोर्टल आधारित प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। साथ ही पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जाए ताकि अधिकाधिक पात्र उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने आगामी 14 जून 2026 को प्रस्तावित आधारशिला कार्यक्रम के मद्देनजर प्रत्येक जिले में कम-से-कम एक आदर्श रूफटॉप सोलर स्थापना स्थल तैयार रखने तथा कार्य प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी कहा गया कि योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी स्तरों पर निरंतर अनुश्रवण एवं त्वरित समस्या समाधान आवश्यक होगा। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #AbhilashaSharma #aurangabad #औरंगाबाद #solarpanels #PMSuryaGhar

Obra, Aurangabad | Jun 9, 2026