Public App Logo
सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह जी एवं संत त्रिलोचन सिंह जी का सलाना बरसी बरसी समागम डेरा संतपुरा में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा 18 अगस्त को गुरबाणी श्रवण श्री अखंड पाठ साहिब की होगी आरंभता एवं 21, 22 एवं 23 अगस्त को होंगे विशाल धार्मिक समागम : महंत करमजीत सिंह 22 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत : सरदार मनोरंजन सिंह साहनी यमुनानगर, 17 अगस्त। सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह जी एवं सचखंडवासी संत त्रिलोचन सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित वार्षिक बरसी समारोह 21, 22 एवं 23 अगस्त को डेरा संतपुरा, मॉडल टाउन, यमुनानगर में श्रद्धा, भक्ति एवं सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पंथ के प्रसिद्ध संत-महापुरुष, रागी जत्थे, ढाडी जत्थे एवं प्रचारक गुरबाणी कीर्तन तथा गुरमत विचारों के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर प्रबंधकों एवं सेवादारों द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। समारोह में यमुनानगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों तथा दूर-दराज से बड़ी संख्या में संगतों के पहुंचने की संभावना है। समारोह संबंधी जानकारी देते हुए सेवापंथी अड्डणशाही सभा के एवं संत निश्चल सिंह जी संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत करमजीत सिंह ने बताया कि बरसी समारोह की शुरुआत 18 अगस्त, मंगलवार को रात्रि 9 बजे गुरबाणी श्रवण श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगी। इसके उपरांत 21 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21, 22 एवं 23 अगस्त को महंत बाबा जवाहर सिंह दीवान हॉल में महान कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इस दौरान संगत गुरबाणी कीर्तन, कथा-विचार एवं गुरमत संदेश का लाभ प्राप्त करेगी। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिरकत : मनोरंजन सिंह साहनी संत निश्चल सिंह संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट के महासचिव सरदार मनोरंजन सिंह साहनी ने कहा कि संतों की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा यह बरसी समारोह बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में पहुंचेंगे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी डेरा संतपुरा में पहुंचकर सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह जी एवं सचखंडवासी संत त्रिलोचन सिंह जी की बरसी समारोह में शिरकत करेंगे और संतों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। समारोह में संत बाबा जीवन सिंह जी बगीची वाले, संत जोगा सिंह जी करनाल, संत सुरिंदर सिंह जी मीठा टिवाणा श्री अमृतसर साहिब, श्री दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी कीर्तनी जत्थे भाई राय सिंह, भाई जगतार सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई उकार सिंह, भाई किशोर सिंह हजूरी रागी तख्त श्री हजूर साहिब, भाई राकेश सिंह एवं भाई गुरमीत सिंह हेमकुंट साहिब सहित अनेक संत-महापुरुष विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इसके अलावा भाई जसबीर सिंह पांवटा साहिब, भाई अंतरप्रीत सिंह श्री अमृतसर साहिब, भाई जसकरण सिंह पटियाला, भाई अमनदीप सिंह माता कौला जी, भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना, भाई हरप्रीत सिंह जम्मू, भाई अर्जन सिंह परवाना, भाई मोहकम सिंह श्री पांवटा साहिब, भाई जसबीर सिंह चाकर, बीबी रिमल कौर रायबरेली, भाई सतनाम सिंह फतेहगढ़ साहिब, भाई बलवंत सिंह जम्मू, भाई स्वर्ण सिंह, भाई गगनदीप सिंह, भाई अमित सिंह, भाई जोगिंदर सिंह एवं ज्ञानी लखविंदर सिंह पारस सहित अन्य संत-महापुरुष, रागी, ढाडी एवं प्रचारक गुरबाणी कीर्तन और गुरमत विचारों के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे। महंत करमजीत सिंह ने बताया कि बरसी समारोह के दौरान 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे अमृत संचार करवाया जाएगा। प्रबंधकों ने अमृत की दात प्राप्त करने के इच्छुक प्राणियों से इस पवित्र अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। महंत करमजीत सिंह ने कहा कि सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह जी एवं सचखंडवासी संत त्रिलोचन सिंह जी ने संगतों को गुरबाणी, सेवा, सिमरन एवं गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी पावन स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह बरसी समारोह संगतों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। प्रबंधक महंत करमजीत सिंह (सेवापंथी) एवं संत निश्चल सिंह संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट के समस्त सदस्यों ने संगतों से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित अधिक से अधिक संख्या में डेरा संतपुरा पहुंचकर संतों की पावन स्मृति में आयोजित इस धार्मिक समारोह के दौरान गुरबाणी कीर्तन, गुरमत विचार एवं धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करें। 24 अगस्त को डेरा बड़ा साहिब जोड़ियां में होगा विशेष गुरमत समागम बरसी समारोह की श्रृंखला के अंतर्गत 24 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष गुरमत समागम डेरा संत निश्चल सिंह जी थड़ा साहिब, जोड़ियां, यमुनानगर में भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भी बड़ी संख्या में संगतों के पहुंचने की संभावना है। - Jagadhri News