अवैध तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई
Kullu Times
दिनांक 07.11.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने नियमित गश्त के दौरान एक दुकान से 18 अदद पारदर्शी पॉलीथीन ज़िपर पैकेट देसी तम्बाकू बरामद किए। दुकानदार द्वारा बिक्री संबंधी वैध लाइसेंस अथवा अनुमति प्रस्तुत न करने पर थाना मनाली में FIR No. 163/26 दिनांक 07.11.2026, धारा 6 व 7, H.P. Prohibition of Sale of Loose Cigarettes and Other Tobacco Products Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की आगामी जांच जारी है।
कुल्लू पुलिस की अपील:
अवैध तम्बाकू उत्पादों की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।
आइए, मिलकर बनाएं नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज।
Kullu Police
Kullu, Kullu | Nov 10, 2026