
#महोबा - आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में सफल अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन प्रक्रिया के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर ने तैयारियों का किया निरीक्षण , संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
आज क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में सफल अभ्यर्थियों की दिनांक 12 नवंबर 2026 से प्रारम्भ होने वाली चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन प्रक्रिया के दृष्टिगत की गई तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के आवागमन, बैठने की व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई ।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं । अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन नियमानुसार एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।
साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समस्त कार्यवाही संपन्न कराई जाए ।
#mahoba #uppolice #bharti #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Nov 11, 2026