🚨 AI की वजह से Microsoft में 60 हजार नौकरियों पर खतरा!
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कर्मचारियों की नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी में करीब 60 हजार नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। इनमें भारतीय कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को मुआवजे का ऑफर दिए जाने की भी चर्चा है।
वहीं, बीते डेढ़ साल में करीब 20 हजार पद खत्म किए जाने का दावा भी सामने आया है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट नहीं है।
#
Durg, Durg | Oct 28, 2026