
नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु जिला अभियोजन अधिकारी एवं बैंक ऑफीसर के साथ बैठक आयोजित
----
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन एवं अधिक से अधिक बैंक प्रीलिटीगेशन प्रकरणों को आपसी समझौते से निराकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय टीकमगढ़ के सभाकक्ष में आज विभिन्न बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में श्रीमती सुनीता गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ द्वारा बैंक प्रबंधकोंसे नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले बैंक प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली एवं अधिक से अधिक प्रकरणों में पक्षकारों केा सूचना पत्र जारी करने के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित बैंक प्रबंधकों ने नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने एवं अधिक से अधिक प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया एवं जिला अभियोजन अधिकारी श्री जैनेन्द्र कुमार जैन द्वारा समझौता योग्य लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया गया।
बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, लीड बैंक ऑफीसर श्री कैलाश नारायण आर्य सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh