युद्ध में ड्रोन को नष्ट करने के लिए जिस तरह के लेजर-बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल होता है, वैसा ही चीन ने मच्छरों को खत्म करने के लिए किया है। चीन ने लेजर-बेस्ड एयर डिफेंस का आइडिया आगे बढ़ाते हुए मच्छरों को मारने के लिए लेजर टेक्नोलॉजी अपनाई है। चीन ने इसी तकनीक से लेजर डिवाइस बनाई है, जो हवा में उड़ते हुए मच्छरों को खत्म कर सकती है। फोटॉन मैट्रिक्स लैब ने इसे विकसित किया है। इसकी बिक्री भी बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है।
यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक, मैन्युफैक्चरर फोटॉन मैट्रिक्स लैब ने बताया है कि चीन में डिजाइन हुआ पोर्टेबल लेजर डिवाइस अब बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। यह हवा में उड़ते हुए मच्छरों को मारने के लिए तैयार किया गया है। चीन ने हालिया वर्षों में तकनीक में शानदार तरक्की की है। यह सिस्टम उसे एक कदम और आगे बढ़ाता है।