
*तीसा में उपमंडल स्तरीय 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया*
तीसा। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में *रविवार को उपमंडल स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आयुष विभाग उपमंडल भंजराडू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु गर्ग ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।*
कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में डॉ. आशु गर्ग ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "वृद्धावस्था के लिए योग" के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और सभी से नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस आयोजन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
Chamba, Chamba | Jun 21, 2026