
NBW वारंट पर मनियर पुलिस की कार्रवाई, 25 वर्षीय वारण्टी गिरफ्तार
बलिया: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के क्रम में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक वंशराज सिंह ने हमराह कांस्टेबल प्रमोद यादव के साथ न्यायालय SC/ST P Atrocities Special Court, बलिया द्वारा जारी NBW के क्रम में सेशन केस संख्या 779/2025 से संबंधित वारण्टी राकेश राजभर (25) पुत्र सुधाकर राजभर, निवासी चांदूपाकड़, थाना मनियर, जनपद बलिया को उसके घर से रविवार को करीब 2:50 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 वंशराज सिंह और का0 प्रमोद यादव, थाना मनियर, जनपद बलिया।
#बलिया_पुलिस #मनियर_पुलिस #गिरफ्तारी #NBW_वारंट #BalliaNews