
*सरकार की बड़ी पहल: रबी 2026-27 में बीज पर 50,,75 और 100 प्रतिशत तक अनुदान, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने दी पूरी जानकारी*
*जनपद बस्ती।* उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और खेती को घाटे से उबारने के लिए एक बहुत बड़ी कल्याणकारी योजना शुरू की है। *सरकार ने* रबी सीजन 2026-27 में सभी मुख्य फसलों के उन्नत बीजों पर भारी अनुदान देने का ऐलान किया है, ताकि छोटा और गरीब किसान भी अच्छा बीज खरीद सके।
इस योजना की पूरी जानकारी देते हुए *कृषि विभाग बस्ती के उप कृषि निदेशक अशोक कुमार* ने बताया कि सरकार का मकसद है कि हर खेत में नई प्रजाति का बीज पहुंचे और पैदावार बढ़े। उन्होंने बताया कि इस बार 6 मुख्य फसलों गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, तोरिया और राई सरसों पर अनुदान दिया जा रहा है।
*सरकार द्वारा दिया जा रहा अनुदान इस प्रकार है -* गेहूं की नई प्रजाति जो 10 साल से कम पुरानी है उस पर 2600 रुपये प्रति कुंतल की मदद मिलेगी, जिसका बाजार भाव 4738 रुपये है, छूट के बाद किसान को सिर्फ 2369 रुपये देना होगा। 10 साल से ज्यादा पुरानी गेहूं प्रजाति पर 1300 रुपये की छूट है।
जौ की खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार ने नई प्रजाति पर 3000 रुपये और पुरानी पर 1500 रुपये प्रति कुंतल का अनुदान तय किया है। दलहनी फसलों में चना पर सरकार 6000 रुपये तक की मदद दे रही है, 9500 रुपये वाला चना का बीज किसान को 3500 रुपये में मिलेगा, दूसरी प्रजाति पर 4000 रुपये छूट के बाद 5500 रुपये देना होगा।
मटर पर भी 75 प्रतिशत तक छूट है, 7670 रुपये वाले बीज पर 5753 रुपये सरकार देगी, किसान को सिर्फ 1918 रुपये देना होगा। दूसरी प्रजाति पर 3835 रुपये देना होगा। सबसे ज्यादा फायदा मसूर पर है, *सरकार ने मसूर की नई प्रजाति पर 100 प्रतिशत यानी पूरा पैसा 10948 रुपये सरकार खुद दे रही है, किसान को एक रुपया भी नहीं देना पड़ेगा* और दूसरी प्रजाति पर 9000 रुपये छूट के बाद मात्र 2737 रुपये देना होगा।
तिलहनी फसलों में तोरिया जिसका दाम 11783 रुपये है उस पर 5500 रुपये और राई सरसों जिसका दाम 12854 रुपये है उस पर भी 5500 रुपये की सरकारी मदद मिलेगी, जिसके बाद किसान को क्रमशः 6283 और 7354 रुपये ही देना होगा।
*उप कृषि निदेशक अशोक कुमार* ने कहा कि यह *सरकार की किसान हितैषी सोच है उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने आगे बताया कि किसान भाई अपनी आवश्यकता अनुसार तत्काल कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग कराये, अगर पोर्टल व्यस्त होने के कारण बुकिंग में असुविधा हो रही हो तो समस्त विकास खंडों में उपलब्ध राजकीय बीज भंडार पर जाकर भी अपनी बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी किसान भाई आधार कार्ड और खतौनी लेकर अपने नजदीकी राजकीय बीज भंडार पर संपर्क करें और सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।*
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 23, 2026