आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर के प्रमुख स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कई इलाकों में जलजमाव, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायतें सामने आईं, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।
इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
#muharam #nagarnigam #pramilamehra #giridih