
ऊना में महिलाओं से चेन और सोने की बालियां छीनने के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार...!
अम्ब, संतोषगढ़ और दियोली में हुई थीं वारदातें, पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई...!!
पुलिस की साइबर सेल, स्पेशल सेल और संबंधित थानों की टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों तथा मानव स्रोतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।
SP ऊना कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पहली वारदात 3 अक्टूबर को पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत स्थोतर में हुई थी। यहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला के गले से सोने की चेन सहित सिंगी छीनकर फरार हो गए थे। दूसरी वारदात 5 अक्टूबर को संतोषगढ़ में हुई, जहां मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने एक महिला की सोने की चेन छीन ली। वहीं, 7 अक्टूबर को पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत दियोली में स्कूटी सवार दो युवकों ने एक महिला के कानों से सोने की बालियां छीन ली थीं।
मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार उर्फ बबलू निवासी अहमदगढ़, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) को 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। जांच में उसकी स्थोतर और संतोषगढ़ में हुई दोनों वारदातों में संलिप्तता सामने आई है।
इसी तरह, पुलिस थाना गगरेट के प्रभारी एसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दियोली में महिला की बालियां छीनने के मामले में शिव कुमार निवासी बरनाली और अनुराग चौधरी निवासी रिड़ी, जिला कांगड़ा को 10 अक्टूबर को पंजाब से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में आगे की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ कर वारदातों से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें
#CRIME
#SNATCHING
#Arrest
#Ambuna
#Amb
#Santoshgarh
#diyoli
#Una