
दिल में छेद की बीमारी से जूझ रहे 2 वर्षीय खुशाल को मिला निःशुल्क इलाज, अब स्वस्थ जीवन की ओर
मंडला जिले के नैनपुर तहसील के ग्राम पोंड़ी निवासी 2 वर्षीय खुशाल नागवंशी के लिए सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं जीवन में नई उम्मीद लेकर आईं। दिल में छेद की बीमारी के कारण खुशाल को सांस फूलने और बार-बार तबीयत खराब होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे इलाज की चिंता भी बनी हुई थी।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय मंडला की टीम ने समय पर खुशाल की बीमारी की पहचान की। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एसआरसीसी चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल, नारायणा हृदयालय, मुंबई रेफर किया गया। आरबीएसके के सहयोग से आवश्यक जांचें कराई गईं और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उसका उपचार निःशुल्क कराया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा खुशाल के हृदय में छेद की सफल सर्जरी की गई। उपचार के बाद उसकी सेहत में लगातार सुधार हुआ और अब खुशाल स्वस्थ है तथा सामान्य रूप से अपनी दैनिक गतिविधियां कर पा रहा है।
खुशाल के माता-पिता ने अपने बच्चे को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए शासन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय मंडला के सिविल सर्जन एवं त्ठैज्ञ टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
खुशाल की कहानी यह संदेश देती है कि समय पर जांच, सही रेफरल और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को बेहतर उपचार और स्वस्थ जीवन का अवसर मिल सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh