
#खबर प्रयागराज महाकुम्भ से पहले शहर की सड़कों और प्रमुख स्थलों पर लगाई गई सजावटी लाइटों के रखरखाव में लापरवाही पर संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
____________________________________________________________
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार खबर अपडेट
____________________________________________________________
#निरीक्षण में बड़ी संख्या में लाइटें बंद और मोटिफ्स गायब मिलने के बाद मेसर्स दि क्लाइमेट मेकर्स (सेल्स) लखनऊ को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया। फर्म की 70.61 लाख जमा राशि भी जब्त की जाएगी।
#नगर निगम के अधिकारी और बिजली विभाग के इंजीनियरों ने बीते 12 अक्तूबर को महत्वपूर्ण सड़कों के बीच व चौराहों पर लगाई गई खास तरह की लाइटों का निरीक्षण किया। 2,842 स्पाइरल लाइटों में से 1,452 बंद मिलीं।
#वहीं, 2,080 मोटिफ्स लाइटों में से 1,584 बंद थीं। 301 मोटिफ्स मौके पर नहीं मिले। लाइटों के रखरखाव में बड़ी लापरवाही मिलने पर नगर निगम ने फर्म के खिलाफ कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि फर्म को काम सुधारने के लिए बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। लापरवाही पर नगर निगम ने 47,87,611 रुपये की जमानत राशि और मेंटेनेंस कार्य के सापेक्ष 22,73,500 रुपये जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों मदों की कुल धनराशि 70,61,111 रुपये है।
#prayagraj #allahabad