Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

गया, 03 जून 2026, जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के निदेशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डरण के विरूद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कड़ी में खनिज विकास पदाधिकारी, गया द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह-अप्रैल, 2026 एवं मई, 2026 में जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जिला खनन कार्यालय, गया के पदाधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध 281 छापेमारी की गई है, जिसमें अवैध खनिकर्म में संलिप्त कुल 93 वाहनों को विधिवत् जप्त करते हुए स्थानीय थाना में कुल 52 प्राथमिकी दर्ज करायी गई है तथा 18 अवैधकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जप्त वाहनों तथा अवैध खननकर्त्ताओं के विरूद्ध 280.12 लाख रू० दण्ड/जुर्माना अधिरोपित किया गया है। इसी क्रम में खनिज विकास पदाधिकारी, गया द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह-मई, 2026 तक कुल 1416.82 लाख रू० राजस्व का समाहरण किया गया है, जो गत वित्तीय वर्ष 2025-2026 के माह-मई, 2025 तक प्राप्त राजस्व की तुलना में 508.53 लाख रू० अधिक है। जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Mines & Geology Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar CMO Bihar

Gaya, Bihar | Jun 3, 2026

MORE NEWS