
#युवा_संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 24 सितंबर 2026 को गुना में...
युवा संगम में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए एक ही मंच पर बेरोजगार युवा को किया जाता है लाभान्वित
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में प्रत्येक माह युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
इस सम्बन्ध में जिला रोजगार अधिकारी श्री बी एस मीना ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग एवं कौशल विकास एवं रोजगार,उच्च शिक्षा विभाग/राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से जिला स्तर पर दिनांक 24 सितंबर 2026 को जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में प्रातः 11:00 बजे से युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पर रोजगार व स्वरोजगार के लिए बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित किया जाता है
इसमें प्रदेश की विभिन्न कम्पनियां जैसे गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक, वैष्णवी इंटीग्रेटेड सर्विसेज,ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड, मदरसन सुम्मी, टीम लीज़ सर्विस , क्यूएस कॉर्प, पुखराज हेल्थकेयर आदि द्वारा स्थल पर साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा, ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं /12वीं /स्नातक हैं और 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है एवं संबंधित विभाग द्वारा अलग अलग स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा, साथ ही ऐसे विभाग जिनमे स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना संचालित होती है. विभिन विभाग द्वारा हितलाभ वितरण भी किया जावेगा ।
इच्छुक आवेदक रोजगार एवं स्वरोजगार का लाभ लेने के लिए गूगल लिंक पर आवेदन कर सकते हैं लिंक- https://forms.gle/73KG5UPtzGhRQS2e6
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner