
छतरपुर जिले के थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने महिला की हत्या का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी बुधवा उर्फ लल्लू अहिरवार पूर्व से हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट एवं अवैध हथियार सहित 4 अपराधों में लिप्त
पुलिस थाना बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुरा रोड में एक बाड़े में महिला का शव होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बड़ामलहरा पुलिस एवं एफएसएल टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, मृतका की पहचान रुकसाना उर्फ पूजा पति बबलेश अहिरवार, निवासी सूरजपुरा रोड, बड़ा मलहरा के रूप में हुई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। मर्ग कायम कर थाना बड़ामलहरा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को हत्या की वारदात का शीघ्र खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर संदेही से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदेही बुधवा उर्फ लल्लू अहिरवार द्वारा महिला की हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपी बुधवा उर्फ लल्लू अहिरवार पिता मनका अहिरवार निवासी सूरजपुरा रोड, थाना बड़ा मलहरा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है। आरोपी पूर्व से हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट एवं अवैध हथियार संबंधी कुल 4 अपराधों में लिप्त रहा है।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक रीता सिंह, सहायक उप निरीक्षक के.के. सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप, आरक्षक सतीश यादव, सोनू, विनोद, निशांत एवं एफएसएल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#MPNews #MP #bundelkhand #chhatarpur