बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा का फाइनल परिणाम आते ही बेगूसराय में खुशी की लहर दौड़ गई है। शहर के मंगेरीगंज निवासी ऋषभ आनंद ने इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। ऋषभ को 180वीं रैंक मिली है, जिसके तहत उनका चयन बिहार पुलिस सेवा में डीएसपी (DSP) के पद पर हुआ है। ऋषभ आनंद के पिता रबींद्र कुमार गुप्ता बेगूसराय के जाने-माने सीनियर एडवोकेट हैं।
#Begusarai #BegusaraiNews #BPSC70th #RishabhAnand #RishabhAnandBPSC