नोनापार में दशहरा मेले की रात भीषण अग्निकांड, तीन की मौत; एक की हालत गंभीर
#देवरिया। नोनापार में दशहरा मेले की रात एक घर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, बालकिसुन बसफोड़ के घर में लगी आग की चपेट में आने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
#Deoria #BreakingNews #देवरिया #नोनापार #आगजनी #दशहरा_मेला
Barhaj, Deoria | Oct 21, 2026