भुसावर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कैबिनेट मंत्री व धौलपुर करौली सांसद भजनलाल जाटव ने भाग लिया।बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया ।
Indian National Congress - Rajasthan
Weir, Bharatpur | Aug 20, 2026