
Breaking News
थाना गौंण्डा पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अलीगढ़: जनपद अलीगढ़ के थाना गौंण्डा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 12 जून 2026 को वादी के पुत्र के साथ अभियुक्त द्वारा गालियां देते हुए मारपीट की गई थी। आरोप है कि सिर पकड़कर ट्रैक्टर में मारने के कारण वादी के पुत्र का कान का पर्दा फट गया था। इस मामले में थाना गौंण्डा पर मु0अ0सं0 203/26, धारा 115(2)/352/351(3)/118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर बाद में धारा 118(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: प्रमोद कुमार (पुत्र गिर्राज सिंह)
निवासी: वृषभनपुर बनिया खेड़ा, थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़
गिरफ्तारी का स्थान: थाना क्षेत्र गौंण्डा
पुलिस टीम के सराहनीय सदस्य
प्रभारी निरीक्षक श्री डी.के. सिसोदिया (थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़)
व0उ0नि0 श्री आविद कुरैशी (थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़)
कां0 पवन कुमार (थाना गौंण्डा, जनपद अलीगढ़)
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police
Koil, Aligarh | Oct 3, 2026