
#चित्रकूट
मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदूनाथ सिंह ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में मालवीय नगर के होटल फलोरिश में लगी भयानक आग के दृष्टिगत तथा पुलिस महानिदेशक उ०प्र० अग्निशमन तथा आपात सेवा लखनऊ के आदेश दिनांक 03 जून 2026 के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट व पुलिस अधीक्षक चित्रकूट महोदय के निर्देशन में अग्निशमन सुरक्षा, बचाव, जागरूकता के सम्बन्ध में अभियान चलाकर होटलों निरीक्षण किया गया
पवन कुमार त्यागी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चित्रकूट के द्वारा में आज दिनांकः 07 जून 2026 को जनपद चित्रकूट के विभिन्न होटलो का निरीक्षण किया गया तथा अग्निसुरक्षा उपकरणों का रख-रखाव आग के खतरों को कम करने व किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित पलायन के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया एवं कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण / मॉकड्रिल का आयोजन कराया गया अग्निसुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गई। निरीक्षण किये गये होटल निम्नवत् है।
1. अग्रोहा होटल, चित्रागोकुल रोड, सीतापुर
2. जैपुरिया स्मृति भवन, सीतापुर
3. ख्याति भवन, रामघाट रोड, सीतापुर
4. श्री रामाचार्यइन, रामघाट रोड, सीतापुर
5. श्री भागवत् धाम, रामघाट रोड, सीतापुर