
राजपाल लम्बोरिया पदोन्नत होकर बने जनसंपर्क अधिकारी, हनुमानगढ़ में संभालेंगे कार्यभार
सहायक जनसंपर्क अधिकारी से PRO पद पर पदोन्नति, पहले से जिले में दे रहे हैं सेवाएं
#lalbahadirbhakhar #pilibanganews #Hanumangarh #rajasthanews #Prohanumangarh
हनुमानगढ़। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत राजपाल लम्बोरिया को सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) से जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के पश्चात वे हनुमानगढ़ के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
लम्बोरिया वर्ष 2022 से हनुमानगढ़ जिले में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदोन्नति के बाद अब वे जिले में जनसंपर्क कार्यालय के मुख्य दायित्व का निर्वहन करेंगे।
योजनाओं के प्रचार-प्रसार और समन्वय की रहेगी जिम्मेदारी
कार्यभार संभालने के बाद उनके मुख्य कार्यक्षेत्र में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, फ्लैगशिप कार्यक्रमों, प्रशासनिक नीतियों तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना शामिल रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं व जनहित से जुड़ी जानकारियों को आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सुगम सूचना प्रवाह बनाए रखने की जिम्मेदारी रहेगी।
समाचार प्रेषक:
लाल बहादुर भाखर पत्रकार
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)
संपर्क सूत्र: 9875141305, 7014718676