पीलीबंगा में पंचायत चुनाव 2026: पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
#lalbahadirbhakhar #pilibanganews #hanumangarh #polticalnews #RajasthaNews #पंचायत_चुनाव #भाजपा
पीलीबंगा (हनुमानगढ़) लालबहादुर भाखर:-
पंचायतीराज चुनाव 2026 की चुनावी सरगर्मियों के बीच पीलीबंगा उपखंड कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पीलीबंगा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची के नेतृत्व में सभी प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।
भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा पंचायत समिति के सभी 23 वार्डों के अधिकृत प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची ने कहा कि जनसेवा, सुशासन और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ पार्टी पंचायत स्तर पर अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करेगी।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति पीलीबंगा प्रभारी भंवर लाल जांगिड़, संयोजक कुलवंत चहल, मुरलीधर सोनी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीलीबंगा पंचायत समिति सदस्य पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों की अधिकृत सूची:
| वार्ड नं. | आरक्षित श्रेणी | प्रत्याशी का नाम | पिता / पति का नाम |
|---|---|---|---|
| 01 | अनारक्षित | श्री रमेश कुमार | श्री महावीर प्रसाद |
| 02 | अनारक्षित महिला | श्रीमती पुष्पा | श्री सुशील कुमार |
| 03 | अनारक्षित महिला | श्रीमती अनु | श्री इन्द्रजीत |
| 04 | अनारक्षित महिला | श्रीमती अमनदीप कौर | श्री हरजिन्द्र सिंह |
| 05 | अनुसूचित जाति (महिला) | श्रीमती छिन्दर कौर | श्री जसकरण सिंह |
| 06 | अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) | श्रीमती कमलेश रानी | श्री सुनील कुमार |
| 07 | अनुसूचित जाति (महिला) | श्रीमती संतोष | श्री आत्माराम |
| 08 | अनुसूचित जाति वर्ग | श्री मोहनलाल नायक | श्री सेवाराम |
| 09 | अनारक्षित महिला | श्रीमती सन्दीप कौर | श्री विक्रमजीत सिंह |
| 10 | अनारक्षित महिला | श्रीमती मंजू | श्री प्रहलाद |
| 11 | अनारक्षित | श्री सुरेन्द्र | श्री बालूराम |
| 12 | अनारक्षित | श्री संजय कुमार | श्री मनीराम जाट |
| 13 | अन्य पिछड़ा वर्ग | श्री नत्थूराम | श्री कालूराम |
| 14 | अनुसूचित जाति | श्रीमती कविता | श्री हरिसिंह नायक |
| 15 | अनुसूचित जाति | श्रीमती सुमन | श्री नरसीराम |
| 16 | अनारक्षित | श्री दलीप कुमार | श्री पूर्णराम |
| 17 | अनुसूचित जाति | श्री ओमप्रकाश | श्री मनसाराम |
| 18 | अनारक्षित महिला | श्रीमती अमनदीप कौर | श्री सिकंदर सिंह |
| 19 | अनुसूचित जाति | श्री विनोद कुमार | श्री फूलचंद |
| 20 | अनुसूचित जाति (महिला) | श्रीमती प्रियंका | श्री जगसीर सिंह |
| 21 | अनारक्षित | श्री सीताराम | श्री बंसीराम |
| 22 | अनुसूचित जाति (महिला) | श्रीमती तरवी देवी | श्री रूडाराम |
| 23 | अनारक्षित | श्री जगदीश प्रसाद | श्री रामेश्वर |
वहीं धर्मेंद्र मोची ने पीलीबंगा पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बनने की बात कही।