कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनता चौक के निकट तीन अपराधकर्मी एक लोडेड पिस्टल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार....
#समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल्याणपुर थाना के पु०अ०नि० ममता कुमारी के द्वारा संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनता चौक के निकट राजा कुमार पिता मनोज साह के नर्सरी के बगल में स्थित काश के झोपड़ी में तीन अपराधकर्मी- 01. ऋतिक सोनी उर्फ गोलू, 02. अनमोल रतन तथा 03. विक्रम कुमार तीनों साकिन लदौरा को एक साथ ताश पत्ती खेलने के दौरान 01 देशी पिस्टल जिसमें 7.65 m.m का 02 लोडेड जिन्दा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।