
संसद रत्न पुरस्कार 2026 से अनुराग ठाकुर ने फिर बढ़ाया हमीरपुर का गौरव :
अकी रतन उना
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को संसद रत्न पुरस्कार 2026 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर संसद रत्न पुरस्कार प्राप्त कर न केवल हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली में आयोजित संसद रत्न पुरस्कार के 16वें संस्करण में संसदीय स्थायी समिति कोयला, खान एवं इस्पात की ओर से यह सम्मान स्वीकार करना उनके प्रभावी संसदीय कार्य, शोधपूर्ण दृष्टिकोण और मजबूत विधायी निगरानी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विनोद शर्माने.कहा कि पिछले दो वर्षों में समिति द्वारा 64 बैठकें आयोजित कर 29 व्याप,क रिपोर्ट प्रस्तुत करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह सामूहिक प्रयास, गंभीर अध्ययन और देशहित में प्रभावी संसदीय कार्य का परिचायक है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने, घरेलू अन्वेषण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में समिति का योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।
उन्होंने कहा, “हमीरपुर की जनता के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे सांसद अनुराग ठाकुर जी को राष्ट्रीय स्तर पर उनके संसदीय योगदान के लिए बार-बार सम्मान मिल रहा है। यह सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना को दर्शाता है।”
ने इस उपलब्धि के लिए अनुराग ठाकुर सहित संसदीय समिति के सभी सदस्यों तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की उपलब्धियां युवा पीढ़ी और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।