अमेठी में सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा, नशे में ड्राइविंग पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
अमेठी पुलिस ने सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए जिलेभर में विशेष यातायात अभियान चलाया। गौरीगंज टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच करते हुए ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने ट्रक, बस, ईको वैन और अन्य व्यावसायिक वाहनों की विशेष जांच कर चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
#AmethiPolice #TrafficCheck #RoadSafety #Gauriganj #UPPolice
Amethi, Amethi | Jun 6, 2026