
*सर्विलांस/स्वाट टीम बलिया व थाना नरही जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट का सफल अनावरण करते हुए 06 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे 08 अदद मोबाइल, 02 अदद मोटरसाइकिल, 02 सेट पायल सफेद धातु, 02 अदद नाक कील पीली धातु, 01 अदद तमंचा 02 अदद कारतूस 0.315 बोर, 02 अदद अवैध चाकू सहित कुल 86400/- रुपया किया गया बरामद।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस टीम को मिली सफलता ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.08.2026 को थाना क्षेत्र नरही के भरौली से गाजीपुर जाने वाले रोड पर 01 आभूषण व्यवसायी(सोनार) जो अपनी दुकान बन्द करके अपने लड़के के साथ मोटरसाइकिल से एक बैग में कुछ आभूषण व नगदी लेकर घर जा रहा था कि मुख्य रोड पर ही दो बाइकों पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका बैग लूट लिया गया था । जिस सम्बन्ध में दिनांक 16.08.2026 को वादी से प्राप्त तरहीर के आधार पर थाना नरही पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 309(4), बीएनएस का अभियोग अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
*कार्यवाही का विवरण*
इस अभियोग के अनावरण हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया के निर्देश पर व थाना नरही द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के क्रम में सर्विलांस/स्वाट टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित(सोनार) व उसके बेटे से आवश्यक जानकारी करने के उपरान्त घटना स्थल व दुकान से घर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी व डम्प डाटा/वीटीएस डाटा का गहन विश्लेषण करते हुए घटना में शामिल कुल 09 बदमाशों को चिन्हित किया गया था । जिनके विरुद्ध पर्याप्त इलेक्ट्रानिक साक्ष्य मिले।
*गिरफ्तारी व बरामदगी*
इसी क्रम में अपराधियों को ट्रैक करते हुए व गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 20.08.2026 को समय करीब 21.05 बजे बघौना मोड़ के पास जनपदीय सर्विलांस/ स्वाट टीम व थाना नरही की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गाढा बंदी कर दो मोटर साइकिल पर सवार कुल 04 नफर बदमाशों व इनके बताने के आधार 02 अन्य बदमाशों सहति कुल 06 नफर बदमाशों को अवैध अस्लहा, लूट के आभूषण व नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।
*पूछताछ विवरण*
गिरफ्तार बदमाशों *1. विकास प्रधान पुत्र अनंत प्रधान निवासी छोटका ढ़कैच थाना कृष्णा ब्रह्म जिला बक्सर उम्र- 26 वर्ष, 2. कृष्णा कुमार उर्फ धनु यादव निवासी बरही थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर उम्र- 19 वर्ष, 3. अमन महतो उर्फ राम लखन पुत्र छात्रधारी निवासी बरही थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर उम्र 19 वर्ष, 4. राजू चौरसिय पुत्र शिवपूजन निवासी बडी बाग चुंगी काशीराम आवाश थाना कोतवाली गाजीपुर 40 वर्ष, 5. मदन कुमार वर्मा पुत्र सरजू वर्मा निवासी बड़का दियर थाना कृष्णाबम्ह जिला बक्सर उम्र करीब 42 वर्ष, 6. विशाल चौधरी पुत्र स्व0 गोपाल पासवान निवासी नागतारा अंधक थाना कोतवाली जिला गाजीपुर उम्र करीब 45 वर्ष* से पूछताछ करने पर इन सबके द्वारा बताया गया कि दिनांक 15.08.2026 को भरौली के पास एक सोनार से हमलोग लूट किये थे उस घटना में हम 06 व्यक्ति के अलावा 03 व्यक्ति और शामिल थे ।इनके द्वारा बताया गया कि घटना में बैग को दो मोटर साइकिल से 04 बदमाशों विकास प्रधान, राजू चौरसिया, कृष्ण कुमार उर्फ धन्नू यादव, अमन महतो उर्फ रामलखन द्वारा छीना गया था शेष 04 बदमाशों मदन कुमार वर्मा, विशाल चौधरी, रोहित यादव, व प्रेम कुमार द्वारा मुखबिरी किया था तथा 01 व्यक्ति लड्डू वर्मा उर्फ चन्द्र प्रकाश जो आभूषण व्यवसायी है उसके द्वारा घटना करायी गयी है तथा उसी के द्वारा सभी रास्ते व दुकान दिखाया गया था । इनके द्वारा यह भी बताया गया कि घटना को करने से पूर्व दिनांक 13.08.2026 को दुकान व रास्तों हम सभी लोग आकर देख लिये थे । गिरफ्तारी/बरामदगी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार अभियोग उपरोक्त में धारा 61(2) क, 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी । इनके बयानों की पुष्टि इलेक्ट्रानिक साक्ष्य से हो रही है । अन्य 03 नफर बदमाशों की गिरफ्तार हेतु सार्थक प्रयास जारी है ।
*सम्बन्धित अभियोग*
1. 143/2026 धारा 309(4), 61(2) क, 317(2) BNS थाना नरही जनपद बलिया।
*बरामदगी का विवरण*
1. 02 अदद मोटर साइकिल
2. 07 अदद मोबाइल अभियुक्तों का,
3. 01 अदद घटना में प्रयुक्त मोबाइल मय सिम के
4. 01 अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस .315 बोर नाजायज जिन्दा चालू हालत
5. 86400/- रुपया नगद
6. 02 अदद चाकू
7. 02 सेट पायल सफेद धातु (K.P. ज्वेलर्स का)
8. 02 अदद नाक की कील पीली धातु
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*
1. विकास प्रधान पुत्र अनंत प्रधान निवासी छोटका ढ़कैच थाना कृष्णा ब्रह्म जिला बक्सर उम्र- 26 वर्ष
2. कृष्णा कुमार उर्फ धनु यादव निवासी बरही थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर उम्र- 19 वर्ष
3. अमन महतो उर्फ राम लखन पुत्र छात्रधारी निवासी बरही थाना उदवंत नगर जिला भोजपुर उम्र 19 वर्ष
4. राजू चौरसिय पुत्र शिवपूजन निवासी बडी बाग चुंगी काशीराम आवाश थाना कोतवाली गाजीपुर 40 वर्ष
5. मदन कुमार वर्मा पुत्र सरजू वर्मा निवासी बड़का दियर थाना कृष्णाबम्ह जिला बक्सर उम्र करीब 42 वर्ष
6. विशाल चौधरी पुत्र स्व0 गोपाल पासवान निवासी नागतारा अंधक थाना कोतवाली जिला गाजीपुर उम्र करीब 45 वर्ष
*फरार/वांछित अभियुक्तगण का नाम व पता*
1. लड्डू सेठ उर्फ चंद्र प्रकाश वर्मा पुत्र रामेश्वर वर्मा नि वार्ड 13 पी पी रोड बंगला घाट थाना टाउन बक्सर बिहार उम्र 40 वर्ष
2.प्रेम यादव नि साहब टोला बिहिया थाना बिहिया भोजपुर आरा बिहार 19 वर्ष
3.दीपू यादव उर्फ रोहित कुमार पुत्र हरिद्वार नि वार्ड न 8 पंचवटी नगर बिहिया थाना बिहिया भोजपुर आरा उम्र 25 वर्ष
*अभियुक्त राजू चौरसिया का अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 14/2006 धारा 307, 399, 402, 412 भादवि0 थाना सारनाथ जनपद वाराणसी
2. मु0अ0सं0 17/2006, मु0अ0सं0 25/2006 थाना सारनाथ जनपद वाराणसी,
3. मु0अ0सं0 10/2019 धारा 392, 411 भादवि0 जी0आर0पी0 गाज़ीपुर
*अभियुक्त मदन कुमार वर्मा द्वारा बिहार प्रान्त बैक लूट सहित कई लूट के अपराध है तथा अभियुक्तगण विकास प्रधान, कृष्ण कुमार यादव उर्फ धन्नू यादव, विशाल चौधरी, अमन महतो द्वारा शस्त्र अधिनियम, चोरी व हत्या जैसे अपराधों में बिहार प्रान्त में जमानत पर है जिनका संकलन किया जा रहा है ।*
*नोट- लूट की घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा 25,0000/- रुपये की नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी है ।*
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बलिया
2. प्रभारी निरीक्षक श्री हरिशंकर सिंह थाना नरही जनपद बलिया मय टीम
3. उ0नि0 श्री अजय साहनी स्वाट टीम प्रभारी जनपद बलिया
4. उ०नि० अश्वनी कुमार मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया मय टीम
5. उ0नि0 महेन्द्र रावत थाना नरही जनपद बलिया मय टीम
6. हे0 का0 रोहित यादव सर्विलांस सेल जनपद बलिया
7. हे0 का0 विकाश सिंह सर्विलांस सेल जनपद बलिया
8. हे0का0 दीलीप पाठक स्वाट टीम जनपद बलिया
9. हे0 का0 मंगला सिंह स्वाट टीम जनपद बलिया
10. हे0 का0 विकाश श्रीवास्तव सर्विलांस सेल जनपद बलिया
11. हे0 का0 विनय यादव स्वाट टीम जनपद बलिया
12. का0 मनोज कुमार सर्विलांस सेल जनपद बलिया
13. का0 सूर्य प्रकाश यादव स्वाट टीम जनपद बलिया
14. का0 पंकज सिंह स्वाट टीम जनपद बलिया
15. का0 अरविन्द स्वाट टीम जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 21, 2026