#भोपाल मास्टर प्लान 2026 के प्रारूप को लेकर आसपास के किसानों में गहरा असंतोष फैल गया है। प्रस्तावित मास्टर प्लान में अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) कार्यालय पहुंचेंगे। किसानों का आरोप है कि जारी किए गए ड्राफ्ट से साफ जाहिर होता है कि भोपाल क्षेत्र के लगभग 66 गांवों की उपजाऊ खेती पर संकट गहरा जाएगा और हजारों किसान परिवार भूमिहीन होने के कगार पर पहुंच जाएंगे।
अपनी आजीविका और पुश्तैनी जमीन को बचाने के उद्देश्य से किसानों ने एकजुट होकर पदयात्रा और ट्रैक्टर रैली के जरिए टीएंडसीपी दफ्तर तक कूच करने का फैसला किया है। किसान प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि विकास के नाम पर उपजाऊ कृषि भूमि का लैंड यूज बदलना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसानों की आपत्तियों पर गौर कर मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में संशोधन नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।
#breakingnewswala #Bhopal #भोपालNews #BhopalMasterPlan #FarmersProtest #KisanAndolan #MadhyaPradesh #HindiNews #BNWTV