#अलीगढ में रफ्तार का कहर: दो टेम्पो की जोरदार भिड़ंत, पलटा वाहन, तीन वर्षीय मासूम की मौत, छह लोग घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को नेशनल हाईवे पर दो तेज रफ्तार टेम्पो आपस में भिड़ गए। रोहनासिहपुर गांव के पास साइड देने को लेकर दोनों चालकों में बहस हुई, जिसके बाद दोनों ने टेम्पो तेज दौड़ा दिए। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई और एक टेम्पो सड़क पर पलट गया। हादसे में गांव बहनोई निवासी कुसमा देवी, उनकी बहू पूनम देवी, छह वर्षीय डेजी समेत छह लोग घायल हो गए। वहीं तीन वर्षीय रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
#Aligarh #Akarabad #RoadAccident #BreakingNews #UPNews
Koil, Aligarh | Sep 9, 2026