
#LatestNews चंदौली BREAKING NEWS | बारिश के चलते स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित
चंदौली में 30 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ाई बंद, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
चंदौली। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 30 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, चंदौली की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध एवं अन्य विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक शिक्षण कार्य बाधित रहेगा।
शिक्षकों को विद्यालय आना अनिवार्य
पढ़ाई स्थगित रहने के बावजूद विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी और अन्य शासकीय कार्य पूर्ववत किए जाएंगे।
आदेश में सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जनगणना का कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होगा।
चंदौली की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।
#schoolclosed #chandaulinews #arnab school closed news today