#उत्तराखंड की बेटी #डॉ आस्था बनीं #सेना की #मेडिकल शाखा में लेफ्टिनेंट
#आर्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे से हुईं पासआउट
#टिहरी। उत्तराखंड (पहाड़) की बेटी #डॉ. आस्था बिष्ट भारतीय सेना
में लेफ्टिनेंट बनी हैं। आर्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) पुणे में पीओपी में पासआउट होकर उन्हें सेना की मेडिकल शाखा में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति मिली। वे मूलरूप से चमोली जिले में नारायणबगड़ ब्लॉक के पालछूनी गांव निवासी है और वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के नेहरू ग्राम में निवासरत है।
#वर्ष 2021 में नीट परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने के बाद उन्होंने आर्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज पुणे में प्रवेश लिया। आस्था के पिता अशोक सिंह बिष्ट आईटीबीपी की 49वीं बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। आस्था की माता विमला बिष्ट गृहिणी हैं। बड़े भाई आर्यन आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वैज्ञानिक हैं।