
वन्दे भारत लाइव न्यूज़ : होडल बिग ब्रेकिंग खबर :नशे को कहा 'ना', उज्ज्वल भविष्य की ली शपथ"
राजकीय होडल विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प
होडल।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे से दूर रहने की शपथ ली।
मुख्य वक्ता हिंदी प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी प्रभुदयाल हंस तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अनुशासन, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है।
कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड्स प्रभारी विनोद कुमार तथा इको क्लब प्रभारी हरीश कुमार भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों सिद्धार्थ, राजन, तरुण, देव, देवी सिंह, योगेश और हर्षित सहित अन्य छात्रों ने भी अपने विचार रखे और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा न करने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
— प्रवीण कुमार, वन्दे भारत न्यूज़, होडल
Hodal, Palwal | Aug 3, 2026