ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (23 जुलाई से 2 अगस्त) का समापन हो गया. भारत ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 39 पदक अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के दम पर भारतीय दल मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा.
ऑस्ट्रेलिया ने 70 स्वर्ण समेत कुल 170 पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. इंग्लैंड (110 पदक) दूसरे और कनाडा (62 पदक) तीसरे स्थान पर रहा. भारत और मेजबान स्कॉटलैंड दोनों ने 39-39 पदक जीते, लेकिन भारत ने अधिक रजत पदक (17) जीतने के कारण चौथा स्थान हासिल किया.