रिम्स इमरजेंसी में ‘अच्छी पहुंच’ का दावा कर 6700 रुपये ऐंठने का आरोप
72 वर्षीय मरीज के परिजनों को जल्दी जांच कराने का दिया झांसा, रिम्स प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
रांची। रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में इलाज करा रहे गंभीर मरीज के परिजनों की मजबूरी का फायदा उठाकर जांच जल्दी कराने के नाम पर 6700 रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शैलेश रंजन नामक व्यक्ति ने मरीज के परिजनों को अस्पताल में अपनी अच्छी पहुंच होने का भरोसा दिलाया और सभी जांचें जल्द कराने का दावा किया। इसी झांसे में आकर परिजनों ने उसे रकम दे दी।
#ranchi
Kanke, Ranchi | Sep 24, 2026