मनोरमा घाट पर स्नान करते समय नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौ**त
बस्ती। मनोरमा घाट पर स्नान करते समय 24 वर्षीय प्रशांत उर्फ विशाल सिंह गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद शव बरामद किया। युवक कुंवर नगर के वार्ड नंबर-9 के निवासी थे। घाट किनारे उनकी बाइक और चप्पल मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सभासद सत्यप्रकाश और नायब तहसीलदार शालिनी पटेल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने श**व पोस्टमा**र्टम के लिए भेज दिया। CyberCell Kotwali Basti
Basti, Basti | Oct 19, 2026