दिनांक 01.06.2026 को थाना मौदहा पर एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री व भतीजी के साथ उसके पूर्व परिचित विजय, सोनू व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया तथा उसकी पुत्री के साथ विजय द्वारा दुष्कर्म किया गया एवं धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मौदहा पर 02 नामजद एवं 01 अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कराई जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। प्रकरण विवेचनात्मक एवं विधिक प्रचलित है l प्रकरण के सम्बन्ध में बाइट क्षेत्राधिकारी मौदहा।
#UPPolice