अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
कूटरचित सरकारी दस्तावेज तैयार कर आम जनता से धन वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, फिंगरप्रिंट स्कैनर, जन्म/मृत्यु प्रमाणपत्र, आय/जाति/निवास प्रमाणपत्र, फर्जी स्टाम्प/मोहर व नकद रुपये बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त विभिन्न संदिग्ध एवं गैर-सरकारी वेबसाइटों तथा ऑनलाइन पोर्टलों पर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज तैयार करते थे। इन दस्तावेजों को वास्तविक दर्शाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं डिजिटल सेवा केंद्रों के नाम की फर्जी मोहरों का प्रयोग किया जाता था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP