सीसीटीवी से खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल, कोतवाली थाना पुलिस के कांस्टेबल ने लौटाई मालिक को खुशी
अजमेर। शहर में गुम हुए मोबाइल को तलाश कर उसके असली मालिक तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कोतवाली थाना पुलिस ने किया है। जानकारी के अनुसार मधुसूदन शर्मा का मोबाइल फोन फव्वारा सर्कल से सोनी जी की नसियां के बीच कहीं गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल गोवर्धन ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की गई और पुलिस को सफलता मिली। कांस्टेबल गोवर्धन ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसे परिवादी मधुसूदन शर्मा के सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर मधुसूदन शर्मा ने कोतवाली थाना पुलिस और कांस्टेबल गोवर्धन का आभार जताया। पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी की मदद से गुम हुए मोबाइल को बरामद कर मालिक तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Aug 11, 2026