अनियंत्रित ट्रोला दुकान में घुसा, चालक सहित पांच बाल-बाल बचे
हाइटेंशन बिजली का पोल टूटा
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार 17 अगस्त 2026
गांव जाटूसाना में रविवार की रात को एक तेज रफ्तार ट्रोला बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसा। टक्कर के बाद हाइटेंशन बिजली का पोल भी ध्वस्त हो गया। इस हादसे में चालक सहित पांच लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलते ही जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
समाचारों के अनुसार एक ट्रोला जाटूसाना से बेरली की ओर जा रहा था। इसके चालक के साथ 4 श्रमिक भी सवार थे। अचानक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रोला सड़क के पास बनी एक दुकान में जा घुसा। दुकान के पास से ही एक हाइटेंशन बिजली का पोल भी लगा हुआ था। जो टूूट कर ट्रोला पर आ गिरा। इस हादसे में चालक व श्रमिकों की जान बच गई। सूचना मिलते ही जाटूसाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Rewari, Rewari | Aug 17, 2026