Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

चम्बा : चुराह क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित कल्हेल पुल के नीचे एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान हरविन्द्र सिंह पुत्र ऋषि निवासी गांव राख मलोगा, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने हरविन्द्र की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई तथा आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर चम्बा-तीसा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है और पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Mandi, Mandi | Jun 15, 2026

MORE NEWS