मंडला की प्रभारी सहायक आयुक्त श्रीमती वंदना गुप्ता को कार्यमुक्त किया गया
मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग के आदेश के परिपालन में मंडला जिले की प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास तथा मूल पद प्राचार्य प्रथम श्रेणी श्रीमती वंदना गुप्ता को बुधवार को कार्यमुक्त कर दिया गया।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती वंदना गुप्ता का स्थानांतरण प्राचार्य शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय जबलपुर के साथ सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास जिला जबलपुर के अतिरिक्त प्रभार पर किया गया है।
कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में श्रीमती वंदना गुप्ता को आज दिनांक 24 जून 2026 को अपराह्न से मंडला जिले के प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास के दायित्वों से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#mandla