राजस्थान के जयपुर में बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने फिल्म मिर्जापुर में शूरवीर गाने को लेकर आपत्ति जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराणा प्रताप जैसे हमारे नायक के ऊपर गाना फिल्म में बैक ग्राउंड में फिल्माया गया है. जबकि फिल्म में महिलाओं के बारे में अश्लील बातें और अनैतिक काम दिखाए गए हैं. जो हमारे नायक का अपमान है. राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें ये सीन हटाने की मांग या फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है. उन्होंने लोगों से अपनी विरासत को बचाने के लिए सभी से आगे आने की अपील की है.
#MirzapurTheMovie #ShoorveerSong #BJP #RajendraRathore #CensorBoard #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Sep 10, 2026